बैतूल। जिले के सारनी पावर प्लांट के औचक निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने टाॅयलेट में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों के साथ मिलकर साफ सफाई की। दरअसल मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने पावर हाउस के आला अफसरों से मुलाकात की इसके बाद मंत्री ने सुरक्षा विभाग के कार्यालय तथा चार नंबर प्लांट के पावर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विद्युत उत्पादन को लेकर चर्चाएं की।
मंत्री ने विद्युत सब स्टेशन में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जबकि सभी अधिकारियों को स्टेशनों का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने बिजली सुधारने के लिए उपयोग किए जा रहे वाहनों का भी निरीक्षण किया।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More