बैतलू के लालखेड़ी में जमीन विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष

lalkhedi betul crime news

बैतूल। जिले के एक ग्राम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने का सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसमें आधा दर्ज से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। बता दें कि आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम लालखेड़ी का यह मामला है जहां जमीन विवाद के चलते मजदूर और खेत मालिकों पर लगभग आधा दर्जन से अधिक हथियारबंध दबंगों द्वारा हमला किया गया है।

  • आठनेर थाना के ग्राम लालखेडी का मामला
  • खेत मालिक और मजदूरों पर हुआ हमला
  • आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने किया हमला
  • घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया

जानकारी के मुताबिक इस हमले में लगभग 7 लोग घायल भी हुए हैं। वहीं किसान द्वारा आठनेर पुलिस को सूचित किया गया है। वहीं घयालों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जबकि पुलिस अब मामल की जांच सहित आरोपियों की तलाश में जुट गई है।