Headlines
ghoradongri betul

सिखों की तुलना जमात से करने पर दिग्विजय सिंह का पुतला दहन

शाहपुर। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सांकेतिक पुतला दहन किया गया। घोड़ाडोंगरी से बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक जतिन अरोरा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिख समाज की तुलना तब्लीकी जमात से की है जिस बयान की सिख समाज घोर निंदा की और इसे ओछी मानसिकता बताया। वहीं इस बयान का विरोध करते हुये भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ कागज पर दिग्विजय सिंह का सांकेतिक चित्र लगाते हुए पुतला दहन किया।

Back To Top