घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत बांटे बर्तन

शाहपुर। मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत बैतूल जिले के शाहपुर और घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायतों को बर्तन वितरित किए हैं, इसी के साथ ही शाहपुर जनपद काॅम्प्लेक्स की नवीन 18 दुकानों का लोकार्पण भी हुआ जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बैतूल सांसद दुर्गादास उइके भी मौजूद रहे।

  • शाहपुर-घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायतों ने बांटे बर्तन
  • सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपयोग किए जाएंगे बर्तन
  • शाहपुर जनपद काॅम्प्लेक्स की दुकानों का लोकार्पण हुआ
  • बैतूल सांसद दुर्गादास उइके रहे मौजूद

सांसद दुर्गादास उइके ने बताया कि मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत बर्तन वितरित किए जा रहे हैं, जिसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपयोग किया जाना है, जबकि सभी बर्तनों को सुरक्षित रखकर अधिक समय तक उपयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में विधायक ब्रम्हा भलावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे, पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, महिला आयोग पूर्व सदस्य गंगा उईके, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उईके भी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author