CRPF Jawan Died

CRPF जवान का शव लाया गया भिंड, गोली लगने से हुई थी मौत

भिंड। CRPF  जवान की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत होने के बाद मृतक जवान का शव अंतिम संस्कार के लिए भिंड लाया गया। दरअसल मध्य प्रदेश के भिंड निवासी संतोष कुमार उपाध्याय की बीते दिन अमेठी में गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। बात यह सामने आई है कि सीआरपीएम जवान संतोष कुमार उपाध्याय ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या की है परिजन के मुताबिक 28 जून का यह मामला है जहां लगभग 11ः30 बजे यह घटना हुई और फिर 2रू30 बजे परिजनों को सूचना दी हालांकि परिजनों ने शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने पर संदेह जताया है।

Back To Top