भिंड खाद्य विभाग टीम ने की जांच, कई जगह पाई लापरवाही

Bhind Food Department

भिंड। जिले में खाद्य विभाग टीम द्वारा माखन भोग होटल पहुंचकर जांच की गई जहां इस दौरान होटल के किचन में काफी गंगदी पाई गई जबकि कुछ सामान एक्सपायरी डेट का भी मिला जिसे टीम ने नष्ट कराया। दरअसल जिला कलेक्टरके निर्देश पर कार्र वाई करते हुए खाद्य विभाग की टीम ने एक होटल पर छापामार कार्रवाई की, जहां होटल से पनीर के सेम्पल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया। जांच टीम सदस्य ने बताया कि होटल संचालक को नोटिस देकर कार्यवाही की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि होटलों के साथ साथ कई फैक्ट्रियों में जांच की जा रही जहां लापरवाही मिलने पर पहले हिदायत दी जा रही है, वहीं दूसरी बार में यदि सुधार नहीं होता है तो लाइसेंस रदद् करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

DOWNLOAD