Bhind Matki Fod

मटकी फोड़कर जीता 1 लाख 21 हजार का इनाम

भिंड। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भिंड नगरपालिका द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 1 लाख 21 हजार का इनाम रखा गया। यह आयोजन खंडा रोड पर आयोजित किया गया जिसमें जिलेभर की करीब एक दर्जन टोलियां शामिल हुई, सभी टीमों ने मटकी फोड़ने की मशक्कत रात 9 बजे से शुरू की जिसके बाद देर रात 1 बजे दबोहा मोड़ की टीम ने मटकी फोड़ी।

इस टीम के गोविंदा बने श्यामवीर ने बड़े ही आकर्षक अंदाज में मटकी फोड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस, नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, समाजसेवी गणेश भारद्वाज तथा कांग्रेस पार्टी के नेता मौजूद रहे जिनके द्वारा विजेता टीम को 1 लाख 21 हजार का चेक और ट्रॉफी प्रदान की।

DOWNLOAD

Back To Top