पीथमपुर के श्रमिकों का धरना प्रदर्शन जारी

Pithampur Trade Union

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में विगत कई दिनों से संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि ठेका प्रथा बंद करने तथा जिन श्रमिकों को शक्ति पंप कंपनी ने अर्ध कुशल श्रमिक बताकर नौकरी से निकाला दिया था उन्हें वापस काम पर रखने की मांग की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 6 महीने पूर्व श्रम मंत्री ने पीथमपुर पहुंचकर श्रमिकों को वापस नौकरी पर रखवाने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर यह धना प्रदर्शन किया जा रहा है वहीं मांगों को लेकर कमिश्नर तथा भोपाल पहुंचकर भी धरना देने की बात प्रदर्शनकारियों ने कही।

DOWNLOAD