भिंड। बसपा विधायक संजीव कुशवाह द्वारा अपने जन्मदिन पर लोगों की उपस्थिति में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया जिसके साथ ही वार्ड 12 में विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। जानकारी के मुताबिक 65 लाख रूपयों की लागत से मुक्तिधाम एवं 35 लाख रूपयों की लागत से सड़क निर्माण के साथ अन्य सड़कों का कुल 1 करोड़ 78 लाख रूपयों की लागत से निर्माण होगा। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कलावती महोलिया, उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा तथा वार्ड पार्षद अलका भदौरिया के साथ वार्ड वासी मौजूद रहे।
