यात्री बस पलटने के बाद ग्रामीणों ने लगाई आग

Villagers set fire in bus

भिंड। जिले में अनियंत्रित होकर पलटी बस में कुछ अज्ञात लोगों ने गुस्सा में आकर आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना भिंड जिले के रौंन थाना क्षेत्र के मछंड की है। बता दें कि यह यात्री बस माधौगढ़ से यात्रियों को लेकर भिंड जा रही तभी अचानक मछंड के पास यात्री बस पलट गई जिसके बाद कुछ अज्ञात ग्रामीणों द्वारा बस में आग लगा दी गई।

वही दुर्घटना के समय बस में सवार लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हुए है। हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बस में लगी आग को बुझाया जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।