Bhind News | भिण्ड: जिले के नयागांव थाना अंतर्गत एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा है जिसमें बड़े पैमाने पर रखी अंग्रेजी शराब (bombay whisky) जब्त की गई है। आपको बता दें कि क्राइम टीम और नयागांव थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जिसके तहत शराब से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा है जिसमें से लगभग 968 बोम्वे व्हिस्की की पेटी रखी पाई गईं। बताया जा रहा है जब्त की गई 968 बोम्वे व्हिस्की की पेटियों की कीमत लगभग 46 लाख आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक ककहरा मोड पर यह कार्रवाई की गई है। फिल्हाल ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया है।
Related Posts
भिंड के चंबल पुल में आई दरार
भिंड। चंबल पुल में दरार आने की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर सुधार कार्य टीम पहुंची। दरअसल भिंड…
भिण्ड में दिन दहाड़े चली गोली
Bhind | भिण्ड : भिण्ड में दिन दहाड़े अज्ञात बदमाशों द्वारा शस्त्र से तीन राउंड फायरिंग की गई है। दरअसल…
भिंड में अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका जताकर किया चक्काजाम
भिंड। जिले के देहात थाना अंतर्गत देहरा गांव में अधेड़ का शव मिट्टी में दबा मिलने से सनसनी फैल गई।…
