Bhind – भिण्ड जिले में बस और डम्पर के बीच टक्कर हुई है। (Bus Accident) जिसमें दो लोगों की मृत्यु जबकि एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। बता दें कि बरोही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरपुरा मोड़ पर बस और डम्पर की भिड़ंत हुई है जिसमें बस ड्राइवर राघवेंद्र सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि एक महिला ने जिला अस्पताल में अपना दम तोड़ा। इसके अलावा लगभग 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं
