भिंड। जिले में भारी बारिश के बाद चम्बल नदी का जल स्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है जिसके कारण अटेर क्षेत्र की नदी उफान पर आन से लगभग आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा चुका है। ग्राम में बाढ़ के हालात बनने के कारण ग्रामीणो को आनन फानन में रेस्क्यू टीम द्वारा ग्राम से सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है।
बता दें कि भिंड जिले के ग्राम मुकुटपुरा में निरंतर बारिश के बाद बाढ़ की स्थित बन गई है जिसके कारण पूरे क्षेत्र डूबने लगा है। इसके मद्देनजर प्रशासन के रेस्क्यू दल ने ग्राम पहुंचकर रहवासियों को उफनती नदी पर इस ओर से उस पार तक रस्सी बांधकर नदी को पार कराने के बाद सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।
