Illegal Excavation

भिण्ड में बड़ी कार्रवाई, दबिश देकर सिंध नदी में हो रहे अवैध उत्खनन पर लगाई रोक

भिण्ड। जिले की ढोचरा रेत खदान पर पुलिस टीम ने दबिश देकर सिंध नदी में हो रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगाई है। बता दें कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 3 जेसीबी मशीन, 8 टेक्टर ट्रॉली जब्त किए है। नयागांव थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस के निर्देश पर लगभग 50 पुलिसकर्मियों के बल के साथ यहां दबिश दी गई है। हालांकि मौके से रेत माफिया भागने में कामियाब होना बताए जा रहे हैं। VIDEO

Back To Top