भिंड। जिला कलेक्टर छोटे सिंह के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर ओमनारायण सिंह तथा फूड इंस्पेक्टर रीना बंसल द्वारा सुभाष चैराहे पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों को रूकवाकर दूध के सेम्पल लिए गए। डिप्टी कलेक्टर ओमनारायण सिंह ने बताया कि 6 टैंकरों को रोका गया था जिनमें से तीन वाहनों में दूधा पाया गया जिनके सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। बताया गया कि यदि जांच में कुछ गड़बड़ी पाई जाती है तो उक्त संचालाकों के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी वहीं तीन खाली टैंकरों के डाॅक्यूमेंट, अधिकारी ने चेक किए।
