केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह के आवास पहुंचे हरियाणा मुख्यमंत्री

CM Manohar lal khattar

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (narendra singh tomar) की माता शारदा देवी तोमर जी के निधन के बाद ग्वालियर के मुरार स्थित निवास पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar lal khattar) ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भाजपा सासंद विवेक शेजवलकर सहित भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने भी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निवास पहुंचकर स्व शारदा देवी तोमर को श्रद्धांजलि दी जहां इस दौरान अपेक्स बैंक अध्यक्ष अशोक सिंह भी मौजूद रहे।

DOWNLOAD