भिंड। मध्य प्रदेश मंत्री लाखन सिंह यादव एवं मंत्री गोविंद सिंह ने भिंड पहुंचकर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में एक बैठक लेकर भिंड जिले में गौ अभ्यारण के संबंध में जानकारी लेते हुए लंबित अविवादित नामांतरण, बटवारे के प्रकरणों का निराकण के संबंध में दिशा निर्देश दिए। बैठक में मेहगांव विधायक ओपीएस भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, जिला पंचायत सीईओ आईएस ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी एवं कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य प्रशासन मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा कि ज्यादातर किसानों को प्रशासनिक व्यवस्था की कमी के कारण दिक्कत होती है, वहीं भिण्ड जिले में करीबन 25 हजार अविवादित नामांतरण, बटवारा के प्रकरण लंबित होने की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि नामांतरण तथा बटवारा निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जाएगा।
पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने बताया कि गौ अभ्यारण बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है, जिसमें ढाई हजार से लेकर पांच हजार तक निराश्रित गायों को रखने की सुविधा प्राप्त होगी। बताया गया कि गौवंश के संधारण की दिशा में पंचायतो द्वारा भी गौशालाएं खोली जा रही है, जिसमें 100 गायों को रखने की सुविधा रहेगी।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More