Minister Govind Singh

गोविंद सिंह बोले, भिंड में जगह जगह हो चुके हैं गड्ढे

भिंड। कमलनाथ सरकार के मंत्री गोविंद सिंह ने सिंधिया खेमे के पूर्व मंत्री राकेश चैधरी द्वारा जन समस्याओं के लिए प्रशासन के विरुद्ध दिए गए धरने की प्रशंसा की है। असल में 2 दिन से धरने पर बैठे पूर्व मंत्री राकेश चैधरी ने जिला कलेक्टर पर टिप्पड़ी करते हुए शहर की तमाम समस्याओं से जूझ रही जनता के बारे में जिक्र किया था। बता दें कि दिग्विजय सरकार में राकेश चैधरी मंत्री रह चुके हैं जिन्होने भिंड की समस्याओं को लेकर नगरीय प्रशासन के खिलाफ धरना दिया था।

मंत्री, गोविंद सिंह बोले कि जगह जगह गड्ढे हो चुके है जिसपर नगर पालिका ने कोई ध्यान नहीं दिया और मजदूर की हत्या के मामले में भी लापरवाही बरती गई। हालांकि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया।

Back To Top