मडनई ग्राम में एक दर्जन से अधिक मकान धराशाई हुए

  • मडनई ग्राम में एक दर्जन से अधिक मकान धराशाई हुए
  • युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूचना के बाद मौके पर पहुंचे
  • महामंत्री की सूचना के बाद प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंचा
  • प्रशासनिक अमले ने पहुंचकर रेसक्यू आॅपरेशन प्रारंभ किया

भिंड जिले के मडनई ग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक दर्जन से अधिक मकान धराशाई हो गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री रक्षपाल सिंह के मुताबिक रात्रि के समय फोन आया और ग्राम मडनई में एक दर्जन से अधिक मकान गिरने की सूचना मिली। अगली सुबह लगभग 9 बजे महामंत्री अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे जहां कोई भी प्रशासनिक अमला मौजूद नहीं मिला। मौके से जिला कलेक्टर, आरआई तथा पटवारी से फोन पर बात की गई जिसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और रेसक्यू कार्य प्रारंभ हो सका।