BHIND – भिण्ड | जिले के देहात थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट के अंदर स्वान नेटवर्क के टावर पर देर शाम एक युवक चढ़ गया। जिस टावर पर यह युवक चढ़ा उसकी ऊंचाई लगभग 200 फीट बताई जा रही है। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक युवक ने विगत 2 वर्ष पहले 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी लेकिन उसका रिजल्ट नहीं आया जिसके कारण वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा है। युवक का नाम प्रदीप कुशवाह है जो कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर का रहने वाला है। देर रात्रि पुलिस ने पढ़ाई के क्षेत्र में युवक के लिये उचित कदम उठाने के आश्वासन पर युवक टावर से नीचे उतरा।
Related Posts
पुलिसकर्मियों पर गैती से हमला, CCTV फुटेज जारी
BHIND | भिण्ड : जिले की ऊमरी पुलिस पर रविवार देर शाम एक बदमाशों ने लोहे के धारदार हथियार से पुलिसकर्मियों…
वृद्ध को गोद में उठाकर मतदान केन्द्र तक पहुंचाया, लोगों ने की सराहना
Bhind | भिण्ड : मध्य प्रदेश के भिण्ड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान फूप थाना के एसआई…
नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाकर लेजाया गया थाने
भिंड। नगर में यातायात व्यवस्था को सुधरने के लिए पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आदित्य मिश्रा…
