भिंड के ठाकुर अपरबल सिंह जी का निधन

Thakur Aparbal Singh

भिंड। भिंड जिले के ठाकुर अपरबल सिंह कुशवाह के निधन के बाद अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधि सहित जिले भर से लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित पुर्व मंत्री राघवेंद्र शर्मा तथा पूर्व सांसद डॉ रामलखन सिंह भी स्व अपरबल सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचे। बता दें कि गत शनिवार को ठाकुर अपरबल सिंह का निधन भोपाल में हुआ था जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भिंड लाया गया, वहीं भिंड के सरस्वती शिशु मंदिर में पार्थिव शरीर को रखा गया जहां लोगों ने पहुंचकर स्व अपरबल सिंह को श्रद्धालंलि दी। बता दें कि ठाकुर अपरबल सिंह कुशवाह का जन्म भिंड जिले के लहरोली गांव में सन 1938 को हुआ था।