Headlines
rape accused bhopal

भोपाल के शाहपुरा में नेत्रहीन महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

भोपाल। नेत्रहीन महिला से बलात्कर कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भोपाल की थाना शाहपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी चोरी करने के लिए महिला के घर में घुसा था जहां से आरोपी मनोज ने नेत्रहीन महिला से दुष्कर्म करने के बाद एक मोबाइल तथा चांदी के आभूषण चुराए थे। वहीं पुलिस ने चोरी गए मोबाइल को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है पकड़े गए आरोपी पर पहले से ही लगभग 20 मामले थानों में दर्ज हैं जिसमें चोरी, नकबजनी, अवैध शस्त्र रखना एवं दुष्कृत्य जैसे मामले शामिल हैं। इसके साथ ही आरोपी युवक पर 20 हजार का इनाम भी घोषित था। हालांकि पकड़ गया आरोपी मनोज शाहपुरा का निवासी बताया जा रहा है।

Back To Top