गुनाकांड में फोटो पर सियासत, बीजेपी के मंत्री ने आरोपियों के साथ कांग्रेस नेताओं का फोटो दिखाया

guna kand minister mahendra singh sisodia

Guna Kand : गुनाकांड को लेकर एमपी में अब फोटो पर सियासत होना शुरू हो चुका है. जहां एक बीते दिन कांग्रेस ने प्रेसकॉन्फ्रेस करते हुए आरोपियों के साथ बीजेपी नेताओं के फोटो जारी किए थे. तो वहीं आज बीजेपी के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री रहे जयवर्धन सिंह के कुछ फोटो शेयर किए हैं. मंत्री ने दावा किया कि जयवर्धन सिंह के साथ आरोपियों की फोटो है. मंत्री सिसोदिया ने आरोप लगाया कि शिकारियों के साथ दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह की फोटो हैं.