कमनलाथ सरकार के आंगनबाड़ी में अंडे देने पर विरोध में विपक्ष

Egg Distribution in Anganwadi

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार की ओर से आंगनबाड़ी में बच्चों को अंडे खिलाने के फैसले पर अब विपक्ष ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा से पूर्व मंत्री रहीं अर्चना चिटनिस ने इस फैसले पर कमलाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बयान दिया। पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि ऐसा भोजन जो कि वैज्ञानिक तौर पर आवश्यक नहीं है और जो सभी को स्वीकार नहीं है, उसे परोसा नहीं जाना चाहिए। अर्चना चिटनिस बोलीं कि 15 साल शिवराज सरकार ने बच्चों के पोषण के लिए बेहतर काम किया। हालांकि सरकार को इस निर्णय पर पुर्नविचार कर निर्णय को लागू ना करने की अपील पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने की।