BJP में शामिल हुई हिमाद्री सिंह, शहडोल संसदीय सीट से पहले लड़ चुकी हैं चुनाव

Himadri Singh

अनूपपुर। कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता तथा शहडोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से पूर्व में चुनाव लड़ने वालीं हिमाद्री सिंह अब भाजपा में शामिल हो चुकी है। बता दें कि भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में हिमाद्री सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली है।

जानकारी के मुताबिक हिमाद्री सिंह, अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ निवासी कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दलवीर सिंह एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय राजेश नंदनी सिंह की पुत्री हैं जो कि शहडोल संसदीय क्षेत्र के निवर्तमान सांसद दलपत सिंह परस्ते के निधन उपरांत हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार के रूप में खड़ी हुईं थीं। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शहडोल संसदीय क्षेत्र से इस बार हिमाद्री सिंह के प्रत्याशी बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं।