नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रातीबड़ पुलिस को मिली सफलता

Fake Rupee Notes

भोपाल। नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़ भोपाल की रातीबड़ पुलिस ने किया है। भोपाल डीआईजी इरशाद वाली ने रातीबड़ थाना प्रभारी अदिति भावसार के साथ प्रेसवार्ता की जिसके बताया गया कि पकड़े गए तीन आरोपियों से लगभग 5 लाख 50 हजार रूपयों के नकली नोट पकड़े गए है। जबकि गिरोह के कब्जे से प्रिंटर, स्याही, कागज व अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक यह आरोपी महाराष्ट्र के जलगांव में नकली नोट छापते थे और फिर महाराष्ट्र राज्य के साथ ही मध्य प्रदेश में जाली नोटों का खपाया जाता था।