भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भोपाल के अयोध्या नगर गणपति होम्स में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित होकर महिला कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी।
- प्रीति मिश्रा ने किया कार्यक्रम का संयोजन
- महिला कवित्रियों ने प्रस्तुति देकर समा बांधा
- अयोध्या नगर गणपति होम्स में हुआ आयोजन
महिला काव्य गोष्ठी की संयोजक प्रीति मिश्रा ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सभी के सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। कार्यक्रम में मेघा राठी, सुनीता शर्मा, निहारिका, अपूर्वा चतुर्वेदी एवं मांडवी सिंह ने अपनी प्रस्तुति दीं।