Praveen Khandelwal CAIT

मध्य प्रदेश कैट की बैठक में पहुंचे प्रवीण खंडेलवाल

भोपाल। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) कि प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित हुई जिसमें कैट राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल मुख्य रूप से शामिल हुए। CAIT मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष रवि तलरेजा ने बताया कि CAIT महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल द्वारा व्यापारियों को समय के हिसाब से अपने व्यापार को मॉडर्न तरीके से बदलने के संबंध में व्यापारियों को अहम जानकारियां दीं। दूसरी ओर ग्लोबल इंडिया के CEO समीर वकील ने बताया कि व्यापारियों को लम्बे समय तक अपनी दुकान संचालित रखने के लिए ईप्लेटफाॅर्म का उपयोग करना चाहिए।

बैठक में CAIT प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, CAIT राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, राधेश्याम महेश्वरी, सोशियल मीडिया प्रभारी सुमित अग्रवाल, CAIT प्रदेश उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता, भोपाल जिलाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, भोपाल महिला अध्यक्ष वर्षा कुटंगी, कैट प्रदेश प्रभारी रमेश गुप्ता, विदिशा चेम्बर ऑफ काॅमर्स कार्यकारिणी सदस्य आनंद अग्रवाल, विवेक साहू, नरेंद्र मांडल एवं प्रदेश के सैकड़ों व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Back To Top