संघ कार्यालय पहुंची साध्वी प्रज्ञा, बोलीं दिग्विजय सिंह को नहीं बोला आतंकी

भोपाल। भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा आरएसएस के नेताओं से मिलने के लिए पहुंची। माना जा रहा है कि साध्वी प्रज्ञा द्वारा चुनाव के दौरान दिए जा रहे विवादित बयान को लेकर शायद उन्हे नसीहत मिली है।

लेकिन मीडिया से रूबरू हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया कि वह संघ परिवार से है और संघ के नेताओं से मिलने के लिए पहुंची थी। वहीं साध्वी प्रज्ञा द्वारा दिए जा रहे बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर बताया गया कि इस मामले को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुईं। हाालंकि दिग्विजय सिंह को आतंकी कहने के सवाल पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उन्होने ऐसा कुछ नहीं बोला है।

You May Also Like

More From Author