अब मध्य प्रदेश में शिव‘राज’, वल्लभ भवन पहुंचकर कार्यभार संभाला

भोपाल। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह ने शपथ ले ली है। बता दें कि शिवराज सिंह को मध्य प्रदेश राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ। बता दें कि राज्यपाल द्वारा शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एम.गोपाल रेड्डी ने किया जिस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, उमा भारती, भारतीय जनता पार्टी के विधायक सहित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं शपथ ग्रहण के बाद शिवराज सिंह ने वल्लभ भवन पहुंचकर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

वहीं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 22 विधायकों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के साथ ही विश्वास कभी टूटने नहीं देने को लेकर आश्वसत किया। शिवराज ने लिखा –

जिन 22 पूर्व विधायकों ने अपनी पार्टी की सदस्यता त्याग कर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है, मैं उन साथियों के प्रति आभार प्रकट करता हूँ और उन्हें धन्यवाद देता हूँ। मैं उन्हें आश्वस्त करता हूँ कि उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और उनके विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा।

इसके अलावा सीएम शिवराज ने सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता कोरोना वायरस से मुकाबला करने की बात कही। शिवराज ने लिखा-

आप की शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। मेरी सबसे पहली प्राथमिकता कोविड 19 यानी कोरोना वायरस से मुकाबला है। बाकी सब बाद में…

Recent Posts

IND vs AUS Semi-Final: टीम इंडिया की Playing XI पर बड़ा खुलासा! कौन करेगा धमाकेदार वापसी?

ICC Champions Trophy 2025 का सेमीफाइनल आज! भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल… Read More

March 4, 2025

MP के इस जिले में बनेगा सोलर प्लांट | 24 घंटे बिजली सप्लाई | Morena Solar Power Plant

मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More

February 24, 2025

एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ! जानें 10 बड़ी अपडेट

भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More

February 24, 2025

अमरवाड़ा: पटवारी तरुण उईके ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More

February 21, 2025

CIIT कॉलेज विदिशा ने मनाया 25 वर्षों की उत्कृष्टता का उत्सव

20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More

February 20, 2025

छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में भव्य स्वागत

अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More

February 11, 2025