CM हाऊस पहुंचकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, बढ़ते दुष्कर्म के मामलों का विरोध

  • मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
  • प्रदेश में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामलों का विरोध किया गया
  • महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश में एक के बाद एक सामने आ रहे दुष्कर्म के मामलों के विरोध में भोपाल महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकर्ताओं को इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन करने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हे भी गिरफ्तार कर लिया।


You May Also Like

More From Author