Arun Yadav Congress

बुरहानपुर में बाढ़ प्रभावित इलाके के दौरे पर पहुंचे अरुण यादव

बुरहानपुर। जिले में 2 दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के चलते चुलखान गांव के पहाड़ी नाले में आई बाढ़ से लगभग एक दर्जन से अधिक मकान प्रभावित होने के साथ ही केले की बड़ी मात्रा में फसल प्रभावित हुई थी।

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तथा अधिकारियों को सर्वे करने के बाद प्रभावित लोगों को नुकसान का आकलन कर अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। दूसरी ओर जिन लोगों के आशियाने उजड़े हैं उन्हे मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नए आवास दिलाने के भी निर्देश दिए गए।

Back To Top