गर्ल्स काॅलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Vidisha Girls College

विदिशा। शासकीय गर्ल्स काॅलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्याय सबके लिए नारे के साथ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया जिसके बाद काॅलेज स्टाफ ने अतिथियों का गुलदस्ता तथा पौधा भेंट कर स्वागत किया। बता दें कि इस दौरान कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को पाॅक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प लाइन टोली फ्रीन नंबर से भी अवगत कराया।