Arun Yadav Congress

अरूण यादव ने बुरहानपुर में ली व्यापारियों की बैठक

बुरहानपुर। बुरहानपुर के राजस्थानी भवन में खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव ने व्यापारीयों की बैठक ली जिसमें अरूण यादव ने प्रदेश की सरकार से बुरहानपुर में उद्योग को बढ़ावा देने के जो संभव प्रयास होंगे किए जाने की बात कही।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए व्यापारियों का सहयोग अहम माना जा रहा है जिसके कारण लगातार प्रत्याशी व्यापारिक नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं। वहीं इस दौरान व्यपारिक नेता ने बताया कि जो हमारे साथ खड़ा है व्यापारी भी उनका समर्थन करने को तैयार हैं। वहीं कार्यक्रम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अरूण यादव मीडिया से रूबरू हुए।

Back To Top