बुरहानपुर। कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। बता दें कि प्रदर्शनकारी युवाओं ने बैंड बाजा और जानवर लेकर रैली निकाली जिसके बाद कलेक्टर कार्यालय में दाखिल होकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि शहर में धारा 144 लागू होने के बाद भी युवाओं द्वारा यह प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष ने बताया कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता और रोजगार के अवसर मुहैया नहीं कराने को लेकर युवा आक्रोश में हैं।
बुरहानपुर युवा मोर्चा का कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

