बुरहानपुर। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का जन्मदिन बुरहानपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। बता दें कि भाजपा सांसद नंदकुमार चौहान (nand kumar chauhan) के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का जन्मदिन, सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुरहानपुर के जिला अस्पताल पंहुचकर मरीजों को फल वितरीत किए तथा जिला अस्पताल में आ रही दिक्कतों का मुआयना किया। साथ ही जिला अस्पताल में बंद पड़ी डायलिसीस मशीन को सांसद ने पुनः प्रारंभ कराने का अश्वासन दिया।
