बुरहानपुर लाॅकडाउन 5ः कर्फ्यू हटा, लेकिन प्रशासन सख्त

बुरहानपुर। 1 जून से सरकार द्वारा नए नियमों के अनुरूप लाॅकडाउन 5 की शुरूआत की गई है। लेकिन रेड जोन सहित कंटेनमेंट एरिया के लिए प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से सख्ती बरती है। बुरहानपुर जिले में लाॅकडाउन 5 में छूट का असर कम देखने को मिला।

  • बुरहानपुर में लाॅकडाउन 5 की राहत का असर कम
  • बुरहानपुर में कर्फ्यू  हटा, लेकिन प्रशासन सख्त
  • दिन ब दिन कोरोना केस बढ़ने के कारण प्रशासन सख्त

बता दें कि दिन ब दिन कोरोना केस आने के कारण बुरहानपुर प्रशासन ने केवल कफर्यू के आदेश को हटाया है, जिससे लोगों को रियायत मिल सके। दरअसल बुरहानपुर जिले में कुल 305 मरीज अब तक कोरोना पाॅजिटिव दर्ज किए गए है जबकि फिल्हाल में 55 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है।

वहीं लाॅकडाउन 5 में सुरक्षा के तहत लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्ती है जबकि कई जगहों पर चालानी कार्रवाई के साथ दुकाने सील भी की गईं।

You May Also Like

More From Author