नेपानगर की ताप्ती नदी में मिला युवक का शव

Tapti River Nepanagar

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर की ताप्ती नदी के घाट पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नेपानगर थाना प्रभारी धुर्वे ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अरविंद के रूप में हुई है। बीते दिन से कहीं लापता था जिसकी तलाश के दौरान ताप्ती नदी में शव मिला। पहली जांच में सामने आया है कि मृतकशराब का आदी  था तथा आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में युवक नदी में डूब गया। हालांकि शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।