Gandhi Jayanti

बुरहानपुर में मनाई गई महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

बुरहानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुरहानपुर के कमल तिराहे पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रही। वहीं दूसरी ओर भाजपा तथा कांग्रेस ने अपनी अपनी रैलियां आयोजित की। जहां एक ओर भाजपा की रैली में सांसद नंदकुमार चौहान, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस मौजूद रहीं जिन्होने कार्यकर्ताओं के साथ प्लास्टीक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेते हुए ईको फ्रेंडली थैलों का वितरण किया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा को घेरे में लेते हुए गांधी विचारधारा को स्वीकार करते हुए, भले ही देर आए पर दूरूस्त आने की बात कही।

DOWNLOAD

Back To Top