बुरहानपुर में खनिज अधिकारी पर हमला, बोले आगे और सख्ती से कार्रवाई करेंगे

Attacke on govt officer

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में रेत खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं, बता दें कि जिला खनिज निरीक्षक कुलदीप जैन जब जैनाबाद के ताप्ती घाट से कार्यवाही कर लौट रहे थे तब कुछ खननकर्ताओं ने ताप्ती पुलिया के पास प्रशासिकन अधिकारी पर डंडों से हमला कर दिया, जिसके कारण खनिज निरीक्षक सहित उनके ड्रायवर घायल हुए हैं। अधिकारी के मुताबिक लगभग 15 लोगों ने एक उन पर हमला किया जिसके बाद शिकारपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई।