कोरोना केस कम हुए तो ज्यादा फूल मत जाना भैया, ये बड़ी भयानक बीमारी- सीएम शिवराज

shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुरहानपुर पहुंचकर 173 करोड़़ रूपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया. प्रदेश में कोरोना के गिरते केस की जानकारी देते हुए बुरहानपुर में कोरोना पर काबू पाने के लिए सीएम ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया. सीएम ने लोगों को अभी भी लापरवाही नहीं बरतने की भी बात कही. मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि आने वाले समय में 400 करोड़ की लागत से बुरहानपुर को चमकाया जाएगा.