Nepanagar MP Upchunav : नंदकुमार बोले- कांग्रेस दल के टुकड़े हजार, कोई यहां गिरा कोई वहां

Nepanagar MP Upchunav

बुरहानपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चैहान ने उपचुनाव को लेकर बयान दिया है। बता दें कि बुरहानपुर जिले की नेपानगर और खंडवा की मांधाता सीट पर उपचुनाव होना है जिसके चलते प्रदेश भर में राजनीति गरमाई हुई है जबकि इस उपचुनाव से ही प्रदेश में सत्ता तय होनी है।

  • उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला
  • नेपानगर और मांधाता सीट पर होना है उपचुनाव
  • कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर हंगामा मचाः सिंह
  • दल के टुकड़े हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिराः सिंह

सांसद नंदकुमार सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए पूरी पार्टी में कलह मचे होने का बयान दिया जबकि दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा भी किया। नंदकुमार सिंह बोले कि कांग्रेस में उम्मीदवार को लेकर हंगामा चल रहा है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सिंह बोले कि कुए में भांग गिर चुकी है और इस दल के हजार टुकड़े हो चुके हैं।