नेपानगर। बुरहानपुर जिले की नेपानगर एसडीएम विशा माधवानी द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ निरंतर की जा रही कार्रवाई से माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। नेपानगर एसडीएम द्वारा एक बार फिर ग्राम सिवल की नदी से तीन ट्रैक्टर ट्राली को रेत का अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया है।
- नेपानगर एसडीएम ने जब्त किए 3 ट्रैक्टर-ट्राली
- ग्राम सिवल की नदी पर पुलिस ने दी दबिश
- खनन माफियाओं के खिलाफ चल रही मुहिम
एसडीएम विशा माधवानी ने बताया कि जनप्रतिनिधि का एक ट्रैक्टर है जिसके बाद नेता के फोन आने पर वाहन को थाना बुलाया गया लेकिन ट्राली में रेत भरी नहीं पाई गई। वहीं इसके अलावा दो अन्य ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया गया।
