Nepanagar MP UpChunav: नेपानगर में बीजेपी विधायक द्वारा आचार संहिता उल्लंघन मामला

Nepanagar upchunav

बुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल जमकर गरमाया हुआ है जिसके चलते प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। ताजा मामला आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित सामने आया है। नेपानगर की आदर्श काॅलोनी स्थित एक गार्डन में आयोजित बीजेपी के सम्मेलन के दौरान खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का आरोप लगा है, जिसको लेकर अब कांग्रेस पार्टी ने हमला बोला।

  • बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे विधायक देवेंद्र वर्मा
  • खंडवा विधायक नेमप्लेट लगा वाहन किया उपयोग
  • नेपानगर कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर हमला बोला गया