Nepnagar MP Upchuhav: जनसंपर्क के दौरान बीजेपी नेता सुमित्रा कास्डेकर का हुआ विरोध

Nepanagar Upchunav

बुरहानपुर। कांग्रेस के बागी विधायकों को भाजपा द्वारा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने पर अब जनता के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ताओ को नागवार गुजर रहा है। मामला बुरहानपुर जिले से सामने आया है जहां नेपानगर सीट पर बीजपी की संभावित प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर के जनसंपर्क के दौरान विरोध देखने को मिला।

भले ही भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता पार्टी मे गुटबाजी से साफ इंकार करते नजर आए लेकिन हकीकत कुछ और ही है, जिसका उदाहरण नेपानगर के ग्राम शेखपुरा में देखने को मिला।

वायरल हुई वीडियो के मुताबिक बीजेपी नेत्री सुमित्रा कास्डेकर जब जनसंपर्क करने पहुंची तो कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की जिसके कारण सुमित्रा कास्डेकर मौके से जनसंपर्क किए बिना ही रवाना हो गईं।

हालांकि वायरल वीडियो की सत्याता कितनी है यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।