बुरहानपुर में सायरन बजाकर लोगों को किया जगारूक

burhtnapur Covid-19

बुरहानपुर। जिले में कोरोना जागरूकता अभियान की शुरूआत की जा चुकी है जिसके तहत सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजाया जाना है। बता दें कि सायरन बजाकर लोगों को कोरोना से सावधान रहने सहित बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करने जागरूक किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ पर जिले के कमल तिराहे पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को मास्क वितरित कर जागरूक भी किया।

  • कमल तिराहा पर लोगों को बांटे गए मास्क
  • सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे सायरन बजाया