Nepanagar me chori

नेपानगर में एक सप्ताह के अंदर हुई तीसरी चोरी

नेपानगर। बुरहानपुर जिले के नेपानगर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है, पिछले एक सप्ताह के अंदर तीसरी चोरी को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक नेपानगर की ई-टाईप कॉलोनी के तीन अलग-अलग घरों से वाहन चोरी हुए हैं। जिसके बाद चोरी की शिकायत नेपानगर थाना पुलिस को दी गई है।

नेपानगर थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया कि रात्रि करीब 3 बजे दो बाइक चोरी हुई है जबकि एक बाइक चोरी करने में चोर सफल नहीं हो सके। बताया गया कि कुछ सुराग मिले है जिसके आधार पर विवेचना जारी है। वहीं पूर्व में हुई चोरी के संबंध में बताया गया कि तरीका ए वारदात कुछ ऐसी है कि चोरी में एक ही गैंग की आशंका लग रही है। हालांकि चोरियों का जल्द खुलासा करने की बात कही गई।

Back To Top