रूड़की रेलवे स्टेशन पर बम धमाके की धमकी, टीम ने किया सिक्योरिटी ऑडिट

Bomb threat to railway station

रूड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की रेलवे स्टेशन पर बम धमाका करने की धमकीमिलने  के बाद रेल प्रशासन तथा रूड़की पुलिस काफी सर्तक दिखी तथा मौके पर पहुंचकर सिक्योरिटी ऑडिट के बाद प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कहीं।

जानकारी के मुताबिक रुड़की रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद रूड़की ज्वाइंड मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल एवं एसपी देहात नवनीत सिंह के नेतृत्व में, जीआरपी एसपी मनोज कतीयाल सहित आरपीएफ तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने रुड़की रेलवे स्टेशन का सिक्योरिटी ऑडिट निरीक्षण किया।