Chhatarpur | छतरपुर के जिला अस्पताल परिसर में रखी एक एम्बुलेंस वाहन में अचानक आग लग गई जिसके कारण लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया। दरअसल मामला देर रात्रि लगभग 3 बजे का है जहां अस्पताल परिसर में खड़ी 108 एम्बुलेंस वाहन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हालांकि सिविल सर्जन डाॅ आरपी पांडेय ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और फिल्हाल क्षेत्रीय थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है।
