छतरपुर जिले में कांग्रेस नेता की हत्या मामला, परिजनों से मिले दिग्विजय सिंह

छतरपुर। जिले के घुवारा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह की हत्या होने का मामला गरमात नज़र आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, यादवेंद्र सिंह, छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी छतरपुर जिले के ग्राम पटिया पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मीडिया से रूबरू हुए दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरने की बात कही। दिग्विजय सिंह बोले कि अपराधी अपराध कर चले जाते हैं, यह भाजपा की सरकार में जंगलराज चल रहा है।

  • घुवारा अध्यक्ष इन्द्रप्रताप सिंह की हुई थी हत्या
  • अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग- सिंह
  • भाजपा की सरकार में चल रहा जंगलराज- सिंह

You May Also Like

More From Author